LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में प्रसूति महिलाओ को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नसीब नहीं…

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में प्रसूति महिलाओ को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नसीब नहीं…

जिला पंचायत सदस्य शुभम् पेन्द्रो ने जीपीएम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,

ये खबर भी पढ़ें…
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
August 8, 2026
प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पालक-बालिका सम्मेलन आयोजित,अतिथियों ने छात्राओं को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CHC मरवाही हास्पिटल बना रेफर सेंटर,महिला चिकित्सक के लिए भटक रहे दरबदर।

गौरेला पेंड्रा मरवाही: सरकार आमजन कि बेहतर स्वास्थ सुविधाओं को लेकर करोड़ों रुपए कि योजना बनाकर कितना भी काम करें,लेकिन इसकी जमीनी हकीकत देखे तो आज भी कोरी कल्पना नजर आती हैं,दरअसल हम बात कर रहें आदिवासी अंचल क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही कि जहां बेहतर स्वास्थ सुविधाए ना मिलने के चलते आमजनों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ता हैं। लिहाजा यहां महिला डॉक्टर ना होने के चलते प्रसूति महिलाओं को इलाज के लिए दरबदर भटकना पढ़ता हैं,दुर्घटना के दौरान नियत समय में सुविधा ना मिलने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही यानी CHC मरवाही रेफर सेंटर मात्र बन कर रह चुका हैं।यानी जो भी मरीज इलाज के लिए यहां आते हैं उन्हें रेफर कर दिया जाता हैं।जो कहीं ना कहीं आदिवासी अंचल क्षेत्र मरवाही के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं। सरकार आमजन कि बेहतर स्वास्थ सुविधाओं कि विस्तार के लिए करोड़ों रुपए का योजना बना कर विकास कि गंगा बहाने कि दावा करती हैं।सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र मरवाही पर स्वास्थ व्यवस्थाओं के लिए 74 पंचायत आश्रित हैं। इसके अतिरिक्त भी यहां दूर दूर से इलाज कराने के लिए मरीज लोग आते हैं।इससे पहले भी कई बार सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र मरवाही में विशेषज्ञों कि कमी पूर्ति के लिए शासन प्रशासन से जनता और जनप्रतिनिधियों के द्वारा कई दफे गुहार लगाई जा चुकी हैं। लेकिन शासन प्रशासन इस समस्या पर चुप्पी साधे हुए बैठी हैं।जूझ रहें स्वास्थ व्यवस्थाओं से त्रस्त ग्रामीणों कि गंभीर परेशानियों को लेकर शुभम् पेन्द्रो जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर ने गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।वहीं अब देखने वाली बात यह होगी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही कि यह बदहाल स्थिति आखिर कब तक सुधर पाती हैं।क्या शासन प्रशासन स्वास्थ से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर जल्द से जल्द संज्ञान लेगी?

ये खबर भी पढ़ें…
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
August 8, 2026
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!