LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कैशलेस चिकित्सा महासम्मेलन को सफल बनाने कर्मचारियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील: ओमप्रकाश सोनवानी”

कैशलेस चिकित्सा महासम्मेलन को सफल बनाने कर्मचारियों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील: ओमप्रकाश सोनवानी”

कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था के समर्थन में 26 जुलाई को भिलाई में महासम्मेलन, कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

ये खबर भी पढ़ें…
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
September 18, 2026
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण जीशान अंसारी की कलम से ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में 26 जुलाई 2026, रविवार को भिलाई के कला मंदिर, सिविक सेंटर (जिला दुर्ग) में कैशलेस चिकित्सा क्रियान्वयन महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया भी घेरे में
September 19, 2026
सुशासन के दावों के बीच छतौना पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर गंभीर सवाल, CM हेल्पलाइन की जांच प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनवानी ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सभी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने कार्यालयों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुट उपस्थिति न केवल इस महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएगी, बल्कि प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में भी यह एक मजबूत संदेश देगी।

उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, इसलिए सभी कर्मचारी इस आयोजन में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दें। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अध्यक्षता करने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। कार्यक्रम स्थल कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (दुर्ग) निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पेंड्रा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त कर्मचारी संगठनों, शिक्षकों एवं शासकीय कर्मचारियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!