LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पीएम श्री सेजेस मरवाही में पीटीएम का सफल आयोजन, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिला मार्गदर्शन

पीएम श्री सेजेस मरवाही में पीटीएम का सफल आयोजन, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिला मार्गदर्शन

मरवाही पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), मरवाही में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह बैठक दिनांक 3 फरवरी को प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के लिए तथा दिनांक 4 फरवरी को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए पृथक-पृथक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करना तथा बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब ?
April 23, 2026
20 लाख की सड़क 2 महीने में ढही! भ्रष्टाचार की परतें उधड़ीं, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने विशेष रूप से कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन करने, समय का सदुपयोग करने तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच से ही श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्राचार्य श्री अग्निहोत्री ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की शैक्षणिक सफलता में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की पढ़ाई के प्रति सजग रहें, उनके दैनिक अध्ययन समय की निगरानी करें तथा घर में सकारात्मक एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराएं, जिससे विद्यार्थी बिना किसी दबाव के बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के दौरान विद्यार्थियों को बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षा की तैयारी हेतु एक सुव्यवस्थित दैनिक समय-सारिणी तैयार करने एवं उसका नियमित रूप से पालन करने की सलाह दी गई। साथ ही विषय-वार अध्ययन रणनीति, नियमित पुनरावृत्ति, मॉडल प्रश्न पत्रों के अभ्यास एवं समय प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के व्याख्याता एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की तथा पीटीएम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। संपूर्ण कार्यक्रम सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!