LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

“बिना प्रतिनियुक्ति समाप्ति के प्राचार्य की नई पदस्थापना, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल”

बिना प्रतिनियुक्ति समाप्ति के प्राचार्य की नई पदस्थापना, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल”

रायपुर/छत्तीसगढ़/ जीपीएम:- मामला मरवाही के आत्मानंद स्कूल के पूर्व प्राचार्य शैलेन्द्र अग्निहोत्री का जो मरवाही स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे परंतु उनके द्वारा बिना अपनी प्रतिनियुक्ति समाप्ति का राज्य शासन को आवेदन दिए बिना कैसे हाई स्कूल बचरवार में संलग्न हो गए यह अपने आप में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
नियमतः उन्हें अपनी प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के लिए राज्य शासन को आवेदन देना था तब फिर वे अन्यत्र कहीं संलग्न हो सकते थे

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप
August 8, 2026
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है। बिना प्रतिनियुक्ति समाप्त किए, किसी अन्य शैक्षणिक संस्था में संलग्न हो जाना न केवल नियमों की अवहेलना है, बल्कि यह वित्तीय अनियमितता का संकेत भी देता है। यदि श्री अग्निहोत्री को अभी भी आत्मानंद स्कूल मरवाही से वेतन मिल रहा है, तो यह दोहरी सेवा मानी जाएगी जो स्पष्ट रूप से शासन के नियमों के खिलाफ है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी इस अनियमितता से वाकिफ हैं? यदि हां, तो अब तक क्या कार्रवाई की गई? और यदि नहीं, तो विभागीय निगरानी व्यवस्था पर पुनः विचार करने की आवश्यकता है।

जनहित में उठने लगे आवाजें

ये खबर भी पढ़ें…
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
August 8, 2026
प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पालक-बालिका सम्मेलन आयोजित,अतिथियों ने छात्राओं को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि यदि एक शिक्षक या प्राचार्य नियमों की खुली अवहेलना कर रहा है और विभाग मूकदर्शक बना हुआ है, तो यह शिक्षा व्यवस्था के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि जब नियम सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाएं और उन पर अमल न हो, तो योग्य शिक्षकों का मनोबल टूटता है।

कार्रवाई या संरक्षण…?

ये खबर भी पढ़ें…
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
August 8, 2026
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विभाग इस प्रकरण में कोई जांच बैठाता है या फिर इसे भी पुराने मामलों की तरह दबा दिया जाएगा। यदि दोष सिद्ध होता है, तो यह एक मिसाल बन सकती है कि नियमों की अनदेखी कर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दोहरी भूमिका निभाकर शासन को आर्थिक क्षति पंहुचा रहे है l

Back to top button
error: Content is protected !!