रायपुरझमाझम खबरेंप्रदेश
बारिश का अलर्ट, पेंड्रा रोड सहित छत्तीसगढ़ के कई जिले मे होगा मूसलाधार बारिश।

रायपुर।खबरों का राजा : एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी के दिनों में बारिश जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम, मुंगेली, पेंड्रा, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, रायपुर और दुर्ग जिले में अगले तीन घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने बादल गरजने की आशंका जताई है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर जिलों में किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें…

“भू-माफियाओं का खेल या सिस्टम की मिलीभगत? 71 हेक्टेयर तक बढ़ी जमीन!”
April 21, 2026
“भू-माफियाओं का खेल या सिस्टम की मिलीभगत? 71 हेक्टेयर तक बढ़ी जमीन!” कोरबा।जिले में जमीन से जुड़े मामलों में लगातार...















