LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही में बायो मेडिकल वेस्ट नियमों की धज्जियां — अस्पताल परिसर के बाहर खुले में फेंका जा रहा कचरा, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

मरवाही में बायो मेडिकल वेस्ट नियमों की धज्जियां — अस्पताल परिसर के बाहर खुले में फेंका जा रहा कचरा, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

मरवाही।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मरवाही में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। नियमानुसार, अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल कचरे का अलग-अलग श्रेणियों में संग्रह, सुरक्षित पैकेजिंग, और अधिकृत प्रोसेसिंग प्लांट में निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि संक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन यहां की हकीकत इससे बिल्कुल अलग है — अस्पताल के बाहर ही खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इस्तेमाल की गई सूई, सीरिंज, पट्टियां, ब्लड स्टेन मैटेरियल, और अन्य मेडिकल कचरा सड़कों व नालियों के किनारे पड़े देखे जा सकते हैं। इससे न केवल संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है, बल्कि राहगीरों और आसपास रहने वालों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियम क्या कहते हैं?

छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार बायो मेडिकल वेस्ट का संग्रह पीले, लाल, नीले और काले कलर कोडेड बैग्स में किया जाना चाहिए और इसे अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निस्तारित करना अनिवार्य है। अस्पताल परिसर के बाहर खुले में फेंकना पूरी तरह नियमविरुद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग तत्काल जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को दुरुस्त करे, ताकि संक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!