LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

SAGES कोटमीकला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

SAGES कोटमीकला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोटमीकला। शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (SAGES) कोटमीकला में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में SMC अध्यक्ष श्री छात्र पाल, SMC उपाध्यक्ष श्रीमती बीना राय, विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. एन. सिंह, प्रधान पाठक श्री राज कुमार साहू तथा हिंदी माध्यम की प्रभारी श्रीमती वाई. पद्मा मूर्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों और उत्साह के साथ प्रभात फेरी में सहभागिता करते हुए ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं स्वतंत्रता के महत्व का संदेश दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

समारोह के दौरान विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों का सम्मान भी किया गया। पूर्व छात्रों की उपलब्धियों एवं विद्यालय के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व छात्रों ने विद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा कीं तथा वर्तमान विद्यार्थियों को शिक्षा और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. एन. सिंह ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित
October 1, 2026
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति मामले में बड़ी कार्रवाई! जांच के बाद बाबू सुनील यादव निलंबित अंकित गौरहा की शिकायतों के बाद जांच आगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय भावना से सराबोर रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
October 1, 2026
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां गौरेला। नगर पालिका...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!