LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सरपंच-सचिव ने किया लाखों का राशन घोटाला, राशि वसूलने प्रशासन के छूटे पसीने, FIR की मांग

सरपंच-सचिव ने किया लाखों का राशन घोटाला, राशि वसूलने प्रशासन के छूटे पसीने, FIR की मांग

अम्बिकापुर/सीतापुर/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान चलाने वाले सरपंच, सचिव ने गरीबों के राशन की आड़ में लाखों का घोटाला कर दिया। राशन दुकान की आड़ में लाखों का घोटाला करने वाले सरपंच सचिव के विरुद्ध राशि जमा करने प्रशासन ने नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद भी सरपंच सचिव ने गबन की राशि आज तक जमा नही की है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नोटिस के बाद भी राशि जमा नही करने वाले सरपंच सचिव से राशि वसूलने प्रशासन के पसीने छूट गए हैं। राशन दुकान की आड़ में लाखों का घोटाला करने वाले सरपंच सचिव एवं इसमे शामिल अन्य के विरुद्ध अब एफआईआर एकमात्र विकल्प है। ग्रामीणों ने भी इस मामले में सरपंच सचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ताकि राशन दुकान की आड़ में लाखों रुपए गबन करने वाले सरपंच सचिव से राशि वसूला जा सके।

बता दें कि पूर्व में ग्राम पंचायत खड़गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकान का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता था। जिसके तहत पूर्व में राशन दुकान का संचालन ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रफुल्ल बेक द्वारा किया जाता था। बाद में इसका संचालन मौजूदा सरपंच प्रेमप्रकाश लकड़ा एवं सचिव अमरमणि ज्योति मिंज द्वारा किया गया। इस दौरान सरपंच, सचिव ने राशन दुकान संचालन के आड़ में जमकर धांधली की। इन्होंने हितग्राहियों को वितरण के लिए भेजा गया चावल चना शक्कर कालाबाजारियों के हवाले कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतने से भी सरपंच सचिव का मन नही भरा तो ने नमक को भी नही बख्शा और उसे भी कालाबाजारियों के हवाले कर दिया। इस तरह सरपंच ने 148.1 क्विंटल चावल कीमत 5 लाख 46 हजार 4 सौ 62 रुपए 34 पैसे,चना 14.57 क्विंटल कीमत 81 हजार 43 रुपये 73 पैसे, शक्कर 6.73 क्विंटल कीमत 24 हजार 6 सौ 65 रुपये 92 पैसे एवं नमक 34.16 क्विंटल कीमत 30 हजार 9 सौ 45 रुपये 89 पैसे कुल 6 लाख 83 हजार 1 सौ 17 रुपये 88 पैसे गबन कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!