LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गांव-गांव पहुंच रही सरकार की दस्तक: बस्तीबगरा में विधायक प्रणव मरपच्ची ने सुनी जनता की आवाज”

गांव-गांव पहुंच रही सरकार की दस्तक: बस्तीबगरा में विधायक प्रणव मरपच्ची ने सुनी जनता की आवाज”

मरवाही/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत मरवाही क्षेत्र में जनसंपर्क तेज हो गया है। इसी क्रम में मरवाही के विधायक प्रणव मरपच्ची आज जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र बस्तीबगरा पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
April 14, 2026
समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


अभियान के दौरान विधायक मरपच्ची ने ग्रामीणों से मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया और यह जानने का प्रयास किया कि योजनाओं का लाभ सही तरीके से लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं।
गांव में विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधि का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अपने घरों में आमंत्रित किया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य दैनिक समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक मरपच्ची ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसंपर्क के बाद गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही गांव के बुजुर्गों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया, जिससे सामाजिक समरसता और सम्मान की भावना को बल मिला।
इस अवसर पर भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला मंत्री छोटेलाल सोनी, भाजपा मण्डल सेमरा के अध्यक्ष अजय तिवारी, मण्डल महामंत्री बरत पैकरा, हुकुमचंद यादव, कोषाध्यक्ष संजय पाल, शिवराम पोर्ते, राजकुमार पैकरा, कोमल वाकरे, धरम सिंह, जनकराम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
“गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के माध्यम से भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही है। यह अभियान आमजन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम बनता नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ
April 14, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ *सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था-...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!