LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही: केंद्र सरकार की योजना में शिक्षा विभाग के अफसरों ने लगाया सेंध। किचन सह भंडार मरम्मत के लिए जारी राशि में गौरेला ब्लॉक में बैठे अधिकारी ने जमकर की वसूली…।

गौरेला पेंड्रा मरवाही: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत जिले के प्राथमिक शालाओं तथा माध्यमिक शालाओं में किचन सह भंडार कक्ष मरम्मत हेतु वित्तीय वर्ष में 2023-24 में विकास खंड गौरेला में 116 विद्यालय हेतु राशि 11 लाख 60 हजार ब्लॉक प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिए प्रति स्कूल 10 हजार रूपये जारी हुआ। केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा और बच्चों के विकास लिए नित नई-नई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। परन्तु धरातल में स्थिति बद से बदतर है। शिक्षा विभाग को वसूली का अड्डा बना लिया गया है।

जिले के गौरेला, ब्लॉक में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में किचन सह भंडार मरम्मत के नाम पर प्रति स्कूल दस हजार की राशि स्वीकृत की गई है परन्तु मरम्मत के नाम पर जारी उक्त राशि का गबन संबंधित स्कूल के शिक्षकों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है। धरातल में कुछ भी कार्य ही नहीं हुआ है। बल्कि मरम्मत हेतु जारी उक्त राशि 10 हजार रुपए में सूत्र से 3 हजार रुपए ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रति स्कूल वसूली कर कमीशन खा ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
May 6, 2026
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।पेंड्रा तहसील में बढ़ती अव्यवस्था, लंबित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस बंदरबांट और भ्रष्टाचार की जानकारी लगने के बाद जिले के आला अधिकारी द्वारा इस संबंध में क्या कार्यवाही की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!