LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ईडी की कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ जीपीएम में उग्र प्रदर्शन, जिला कांग्रेस ने फूंका पुतला “कांग्रेस को दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी”- पंकज तिवारी

ईडी की कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ जीपीएम में उग्र प्रदर्शन, जिला कांग्रेस ने फूंका पुतला “कांग्रेस को दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी”- पंकज तिवारी

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला–पेंड्रा–मरवाही ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया और मरवाही ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, बस स्टैंड में ईडी का पुतला दहन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजमती भानु ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में ईडी की कार्रवाई को प्रायोजित एवं राजनीतिक प्रेरित बताते हुए कहा कि विपक्ष को डराने की हर कोशिश का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईडी संवैधानिक दायरे में रहते हुए काम करे।

कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने ईडी की कार्रवाई को लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग की पराकाष्ठा बताते हुए कहा,“भाजपा सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दबाना चाहती है, लेकिन यह देश की जनता जानती है कि सत्य को झुकाया नहीं जा सकता। हम लोकतंत्र, संविधान और न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे। ये दमनकारी कदम हमारी आवाज़ को और मजबूत बनाते हैं।” उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट है और किसी भी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना से घबराने वाला नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और ईडी की कार्यशैली के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को डराने की कोशिशें विफल होंगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक के.के. ध्रुव, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना पोर्ते, राकेश मसीह, प्रफुल प्रकाश, हरीश राय, अशोक केवट, ममता पैकरा, रेखा तिवारी, शकुन यादव, चंद्रभान सिंह, मालती नेताम, लता परस्ते, परवीन शेख, पार्षद हलधर सिंह, कमाल खान, पवन नागवंश, शैलेन्द्र यादव, विजय वैष्णो, नारायण गुप्ता, कासिम खान, कामता बाबा, गुलाब ठाकुर, वीरेंद्र बघेल, विनय चौबे सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन
September 30, 2026
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी! मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू नहीं होने से नाराज कर्मचारी संगठन रायपुर। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!