LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मुख्यमंत्री को बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री को बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रायपुर 14 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज देर शाम उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में उत्कल समाज के प्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। दल के प्रतिनिधियों ने बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि बिहार और नुआपाड़ा के मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास के विज़न पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है और इसी तरह बिहार भी अब तीव्र गति से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा।

कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी साझा करते हुए मुख्यमंत्री को ओडिशा की प्रसिद्ध छेना पोड़ा मिठाई भेंट की। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर में इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कालीबाड़ी से लाल चौक तक भव्य बाइक रैली निकाली गई और कार्यकर्ताओं ने पटाखों, आतिशबाज़ी और जयकारों के साथ विजय का आनंद मनाया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर सर्वश्री गोपाल सोना, पंकज जगत, भगवान दीप, आशीष आहूजा, प्रदीप नायक, दर्शन नायक, टीके चौहान, अर्पित सूर्यवंशी, योगी नरेश साहू, जीतेन्द्र साहू, भरत कुंडे, नवीन वर्मा सहित बड़ी संख्या में उत्कल समाज के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!