LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की कमर की सफल सर्जरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की कमर की सफल सर्जरी संपन्न हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित एक अस्पताल में उनकी स्लिप डिस्क (रीढ़ संबंधी समस्या) का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। डॉ. रमन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और सभी शुभचिंतकों की मंगलकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।बताया जा रहा है कि लंबे समय से रीढ़ से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें चिकित्सकीय सलाह पर सर्जरी करानी पड़ी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में यह ऑपरेशन किया गया, जिसे एक नियमित और सफल चिकित्सा प्रक्रिया बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा निर्धारित आराम की अवधि पूरी होने के बाद मार्च के दूसरे सप्ताह से डॉ. रमन सिंह के पुनः विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की संभावना जताई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों द्वारा की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!