LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

5.44 लाख स्कूल फंड में खेल का आरोप, प्रभारी प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज

5.44 लाख स्कूल फंड में खेल का आरोप, प्रभारी प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज

राजनांदगांव:- 09 जून 2026। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोहड़ के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता) श्री दौलत राम आंचले को विभागीय अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर वित्तीय अनियमितता पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
October 9, 2026
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोहड़ के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता) श्री दौलत राम आंचले द्वारा मद प्रभारी के जानकारी के बिना विभिन्न मदों से 5 लाख 44 हजार 500 रूपए आहरण किये जाने की शिकायत पर दो सदस्यीय जांच दल गठित कर जांच कराया गया। जांच प्रतिवेदन के अभिमत के आधार पर प्रभारी प्रचार्य श्री दौलत राम आंचले द्वारा मद प्रभारियों की जानकारी बिना तथा क्रय समिति की बैठक प्रस्ताव व अनुमोदन के शासकीय राशि का नियम विरूद्ध विभिन्न मदों से राशि आहरण करना वित्तीय अनियमितता को दर्शाने का लेख किया गया है। साथ ही जांच अधिकारी द्वारा प्रभारी प्राचार्य श्री दौलत राम आंचले के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु अनुशंसा सहित प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

प्रभारी प्राचार्य श्री दौलत राम आंचले को विभागीय अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता पाये जाने के कारण उनके विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव को निर्देशित किया गया है तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव को अवगत कराने कहा गया है। साथ ही श्री दौलत राम आंचले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित करने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!