LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

अवैध संबंध बना हत्या की वजह! महिला का गला घोंटकर खेत में फेंका शव, GPM पुलिस ने 9 दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर

अवैध संबंध बना हत्या की वजह! महिला का गला घोंटकर खेत में फेंका शव, GPM पुलिस ने 9 दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर

पहचान छिपाने की कोशिश भी नहीं आई काम, वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सफेद गमछा बरामद।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले की चौकी कोटमीकला पुलिस ने एक अज्ञात महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंध के विवाद के चलते आरोपी ने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को ग्राम सेखवा के एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सफेद गमछा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 को ग्राम सेखवा मेन रोड स्थित विमलाबाई गोंड के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर चौकी कोटमीकला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद आसपास के गांवों में पूछताछ और अन्य माध्यमों से पहचान का प्रयास किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान मृतका की पहचान संतोषी बाई (40 वर्ष), पति स्वर्गीय इतवार सिंह आयाम, निवासी ग्राम बैरा कलेवानार, थाना पसान के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने से होना सामने आने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। जांच के दौरान घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस का संदेह नान्हू प्रसाद (38 वर्ष), पिता सूरजदीन चौधरी, निवासी फूलवारीटोला, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पर गया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंध के चलते संतोषी बाई की गला घोंटकर हत्या करना तथा शव को सेखवा स्थित खेत में फेंकना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सफेद गमछा बरामद किया। घटना के साक्ष्य छिपाने के प्रयास के कारण प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 238 भी जोड़ी गई है।आरोपी को 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में चौकी कोटमीकला पुलिस ने वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच के माध्यम से ब्लाइंड मर्डर का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!