LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

19 लाख का स्कूल बना भ्रष्टाचार का स्मारक! 2 साल से अधूरा भवन, 8 लाख भुगतान का आरोप, बच्चे बरामदे पढ़ने को मजबूर

19 लाख का स्कूल बना भ्रष्टाचार का स्मारक! 2 साल से अधूरा भवन, 8 लाख भुगतान का आरोप, बच्चे बरामदे पढ़ने को मजबूर

मरवाही। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत परासी से सामने आया है। यहां DFM मद से लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाला मिडिल स्कूल भवन पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। भवन निर्माण रुक जाने के कारण मासूम बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मजबूरी में छात्र कभी बरामदे में तो कभी प्राथमिक स्कूल के कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। कई बार पेड़ के नीचे भी कक्षाएं लगाने की नौबत आ जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी ST सर्टिफिकेट का बड़ा खेल? 1928 के रिकॉर्ड में ईसाई, फिर कैसे बने गोंड! भिलाई स्टील प्लांट की नौकरी तक पहुंची शिकायत, संभागायुक्त से जांच की मांग
फर्जी ST सर्टिफिकेट का बड़ा खेल? 1928 के रिकॉर्ड में ईसाई, फिर कैसे बने गोंड! भिलाई स्टील प्लांट की नौकरी तक पहुंची शिकायत, संभागायुक्त से जांच की मांग
August 3, 2026
फर्जी ST सर्टिफिकेट का बड़ा खेल? 1928 के रिकॉर्ड में ईसाई, फिर कैसे बने गोंड! भिलाई स्टील प्लांट की नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रजनीश तिवारी,जिला शिक्षा अधिकारी 

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में केवल लगभग 2 लाख रुपये का काम हुआ, लेकिन इसके बावजूद करीब 8 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया। आरोप है कि सरपंच, सचिव और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया और स्कूल भवन आज भी अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा होता तो बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही और कथित अनियमितताओं का खामियाजा मासूम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जनपद पंचायत के सीईओ छोटे-छोटे मामलों और कम राशि की अनियमितताओं में भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देते हैं, तो 19 लाख रुपये की योजना में कथित अनियमितता और लाखों रुपये के भुगतान के बावजूद अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई? क्या बड़े मामलों में कार्रवाई के अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं? क्या जिम्मेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है? यह सवाल अब ग्रामीण खुलकर उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
August 4, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरपंच, सचिव, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच, भुगतान की जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। अधूरे स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा तथा जांच में यदि किसी की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में केवल आश्वासन देता है या फिर लाखों रुपये की योजना में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों को कानून के दायरे में लाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
तत्कालीन कलेक्टर के आदेश की खुली अवहेलना! शिक्षा विभाग में नियमों को दिखाया ठेंगा?
तत्कालीन कलेक्टर के आदेश की खुली अवहेलना! शिक्षा विभाग में नियमों को दिखाया ठेंगा?
August 4, 2026
तत्कालीन कलेक्टर के आदेश की खुली अवहेलना! शिक्षा विभाग में नियमों को दिखाया ठेंगा? उपस्थिति प्रमाण-पत्र के बिना वेतन आहरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!