LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्ण की जा चुकी योजनाओं के भुगतान के अनुमोदन के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों के लिए सपोर्ट मद एवं डबलूक्यूएमएस मद में देयकों के भुगतान से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त समयवृद्धि के अनुमोदन पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा जिले के ‘‘हर घर जल‘‘ प्रमाणित ग्रामों एवं पंचायतों में ष्जल अर्पण दिवसष् आयोजित किए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई। बैठक में 10 अगस्त से 31 दिसम्बर 2026 तक माहवार कार्य-योजना (कैलेंडर) तैयार कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जल अर्पण दिवस आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों प्रगति लाने, जो कार्य अप्रारंभ है उसे प्रारंभ करने, और जो पूर्ण है उसे ग्राम पंचायतो को हैंडओवर करने और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रिया सोनी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!