
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक सम्मानित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। गुरुकुल खेल मैदान में पेंड्रारोड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री धर्मजीत सिंह, विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रीमती अंकिता साहू एवं श्री विजय काशीपुरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत सारबहरा की स्वयंसेवी शिक्षक श्रीमती अंकिता साहू द्वारा असाक्षर व्यक्तियों को नियमित अध्यापन कर साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। वहीं माध्यमिक शाला मेदुका के ग्राम प्रभारी शिक्षक श्री विजय काशीपुरी ने 311 असाक्षरों का सर्वे कर 250 व्यक्तियों को महापरीक्षा में सम्मिलित कराने में अहम भूमिका निभाई। दोनों शिक्षकों के प्रयासों से जिले में साक्षरता अभियान को मजबूती मिली है। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने उनके कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
















