LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 471 सिलेंडर जब्त नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, जांच में स्टॉक और रिकॉर्ड संबंधी कई अनियमितताएं उजागर

गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 471 सिलेंडर जब्त

नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, जांच में स्टॉक और रिकॉर्ड संबंधी कई अनियमितताएं उजागर

ये खबर भी पढ़ें…
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
October 9, 2026
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए! सांसद भोजराज नाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 22 अगस्त 2026। जिले में एलपीजी गैस के भंडारण और वितरण में कथित अनियमितताओं को लेकर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के गोदाम में औचक निरीक्षण किया, जहां जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर कुल 471 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए।खाद्य विभाग की कार्रवाई में 14.2 किलोग्राम क्षमता के 433 घरेलू सिलेंडर शामिल हैं। इनमें 87 खाली और 346 भरे हुए सिलेंडर मिले। वहीं 19 किलोग्राम क्षमता के 38 व्यावसायिक सिलेंडर भी जब्त किए गए, जिनमें 36 खाली और 2 भरे हुए थे। विभाग के अनुसार निरीक्षण के दौरान एजेंसी में केवल सिलेंडरों के भंडारण से जुड़ी स्थिति ही नहीं, बल्कि दस्तावेजी और सूचना प्रदर्शन संबंधी कई खामियां भी सामने आईं। मुख्य बोर्ड और स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं किया गया था। आवक-जावक पंजी तथा स्टॉक पंजी का संधारण नहीं मिला। मूल्य-स्टॉक बोर्ड भी प्रदर्शित नहीं किया गया था। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग ने द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत जब्ती की कार्रवाई की।शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग ,बताया गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे द्वारा गैस एजेंसी को लेकर शिकायत किए जाने के बाद मामला खाद्य विभाग के संज्ञान में आया, जिसके बाद टीम ने गोदाम की औचक जांच की। जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने बताया कि एजेंसी के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई। खास बात यह है कि एजेंसी के गोदाम की इससे पहले भी जांच हो चुकी है। उस दौरान भी अनियमितताएं पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद दोबारा जांच में नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले सामने आने के बाद विभाग की कार्रवाई ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

471 सिलेंडर की जब्ती से मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
October 9, 2026
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक साथ 471 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की जब्ती से गैस वितरण व्यवस्था में हड़कंप की स्थिति बन गई है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक राहुल सिंह राजपूत, अरविन्द चन्द्रा, आशीष पाण्डेय, नेहा पाटले तथा सहायक सोनू देवांगन मौजूद रहे। अब बड़ा सवाल यह है कि पहले भी जुर्माना लगाए जाने के बावजूद एजेंसी में दोबारा इतनी बड़ी संख्या में अनियमितताएं कैसे सामने आईं और गैस भंडारण एवं रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था की नियमित निगरानी आखिर किस स्तर पर हो रही थी? खाद्य विभाग की आगे की कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!