LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में 21 मई आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया।

स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में 21 मई आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया।

कोरिया/स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में 21 मई आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया।
अधिष्ठाता की अगुवाई में आतंकवाद से दूर रहने और हिंसा नहीं करने के लिए एवं साथ-साथ ही देश की तरक्की एवं उन्नति में वैज्ञानिक सोच का प्रयोग करते हुए सकारात्मक कार्य करने की शपथ सभी ने ली। मंच-संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य ने किया एवं दिवस मनाने की भूमिका बतायी । भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सभी ने उनकी स्मृति में मौन रखा। अधिष्ठाता ने अपने उद्बोधन में आतंकवाद की आलोचना करते हुए सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर इस सामाजिक बुराई से बचने हेतु महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों को आह्वान किया। युवाओं को अपना मनोबल ऊंचा रखकर अपने भविष्य को संवारने की सलाह दी। छात्र- छात्राओं ने आतंकवाद विरोध दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण की प्रस्तुति दी जिसमें मनमोहन मिरी, गजेन्द्र सिंह पुजारी, रितिका मिश्रा ने प्रमुख रुप से सहभागिता दी। इस कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार घृतलहरे, पुनेश्वर सिंह पैकरा, अतिथि शिक्षक डॉ. संदीप नवरंग, डॉ. जान्हवी, अंकुर गुप्ता सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण पी.के. ध्रुव, कौशल कुमार, विजय प्रकाश सलीब कुजूर, प्रभात गुप्ता, पूनम सिंह एवं समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!