LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

एसबीआई गौरेला के सामने हुई युवती की निर्मम हत्या के मामले में जीपीएम पुलिस ने नाकेबंदी कर चंद घंटों में पकड़ा आरोपी

एसबीआई गौरेला के सामने हुई युवती की निर्मम हत्या के मामले में जीपीएम पुलिस ने नाकेबंदी कर चंद घंटों में पकड़ा आरोपी

मृतिका गौरेला के ब्यूटी पार्लर में करती थी काम, आरोपी से था विगत तीन वर्ष से परिचय, विगत एक माह से युवती के बार बार मना करने के बाद भी आरोपी नही छोड़ रहा था पीछा

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी ने प्लान कर दिया घटना को अंजाम , मंगाया अमेजन से चाकू, आज सुबह मृत युवती के घर जाकर वहीं से करने लगा पीछा फिर करने लगा बात करने की जिद मना करने पर किए चाकू से पेट पीठ और गले पर ताबड़तोड़ वार

आरोपी है पहले से शादी शुदा, पहली पत्नी ने छोड़ा फिर किया दूसरी से प्रेम विवाह दोनो शादी से हैं 2 संतान फिर भी बाहर की युवती से रखे संबंध

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी एसडीओपी की निगरानी में थानों ने की नाकेबंदी, साइबर और थानों की संयुक्त टीम ने महज पांच से छः घंटे में आरोपी की शिनाख्तगी से लेकर धर पकड़ कर लिया आरोपी को हिरासत में

आज दोपहर लगभग 12:30 बजे एसबीआई गौरेला के सामने एक *युवती नाम रंजना यादव उम्र 21 वर्ष निवासी झगराखंड गौरेला* पर निर्मम वार कर हत्या करने वाले आरोपी को जीपीएम पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का नाम *दुर्गेश प्रजापति* है जिसकी *उम्र लगभग 29 साल* है मूलतः *ग्राम लोहारी मरवाही* का रहने वाला है और मरवाही चिचगोहना रोड पर स्थित मां नागेश्वरी पेट्रोल पंप पर काम करता है। आरोपी पहले से शादी शुदा है जिसे पहली पत्नी से एक पांच साल की बेटी है जो इसे छोड़कर चली गई जिसके बाद इसने दुबारा लव मैरिज की जिससे एक 2 साल की बेटी है इसी बीच आरोपी ने विगत तीन वर्ष से रंजना से संबंध बना रखे थे । विगत एक दो माह से दोनो का विवाद चल रहा था और लड़की आरोपी युवक से बात नहीं करना चाह रही थी और पीछा छुड़ाना चाहती थी पर युवक उसे बार बार एप्रोच कर रहा था।
आरोपी ने कुछ दिन पहले अमेजन से एक डैगर (चाकू) आर्डर कर मंगाया था आज सुबह वह पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी से जल्दी निकलकर तैयारी के साथ डैगर लेकर निकला था और युवती के घर जाकर उसके निकलने का इंतजार करने लगा। जैसे लड़की निकली उसका पीछा करते हुए उसे कई बार रोकने की कोशिश की जो बाद में एसबीआई गौरेला के पास रुकने पर बहस करने लगा उसी दौरान युवती द्वारा अपने घर वालों को बताऊंगी और बुलाऊंगी बोलने पर गुस्से में आरोपी ने रंजना की पीठ पेट और गले पर डैगर से निर्मम वार किया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाह से पूछताछ करते हुए पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली शिनाख्त होते ही एसपी जीपीएम श्रीमति भावना गुप्ता ने नेतृत्व करते हुए अब तक पुलिस को अपने मुखबिरों और साइबर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी के हुलिए और वाहन की जानकारी सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी को देते हुए नाकेबंदी लगवाई।
एडिशनल एसपी ओम चंदेल की मॉनिटरिंग में नाकेबंदी व्यवस्था लगाई गई जिस दौरान थाना मरवाही पुलिस की एक टीम को चिचगोहना मरवाही रोड पर आरोपी दिखा जो पुलिस को देखकर कच्चा रास्ता लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
वर्तमान में आरोपी को गौरेला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
साइबर सेल जीपीएम और सभी थानों की टीमों के कोऑर्डिनेशन और रियल टाइम इनपुट शेयरिंग के कारण महज कुछ घंटे में आरोपी की शिनाखतगी और धर पकड़ में सफलता हासिल की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!