LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही:- राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी आगामी 14 नवंबर से शुरू किया जा रहा है। धान खरीदी की सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जिले के सभी 20 धान उपार्जन केंद्रों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्रों में आरंभिक तैयारियों का निरीक्षण, समुचित व्यवस्था, भौतिक सत्यापन, अभिलेखों के संधारण एवं नियमानुसार धान खरीदी, किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए गए धान का टोकन से मिलान, बारदानों की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करेंगे।
संशोधित आदेश के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सौरभ जायसवाल को धान उपार्जन केन्द्र गौरेला का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह से धान उपार्जन केन्द्र तरईगांव के लिए आर के ध्रुर्वे, लालपुर के लिए एस के सोनवानी, धनौली के लिए डी एल राजपूत, खोडरी के लिए संतोष काशीपुरी, जोगीसार के लिए सी आर माझी एवं बस्ती के लिए एस के पैकरा को नियुक्त किया गया है। धान उपार्जन केन्द्र पेण्ड्रा के लिए हेमन्त कश्यप, नवागांव के लिए सुदर्शन कंवर, देवरीकला के लिए राजेश पैकरा, कोडगार के लिए आर पी खलखो, मरवाही के लिए आर एन कोटहा, तेंदुमुड़ा के लिए आर पी ओटावी, सिवनी के लिए खोमेश्वर प्रसाद सोनी, परासी के लिए के के उरांव, भर्रीडांड़ के लिए डी एस आर्मो, बंशीताल के लिए रामप्रसाद मरावी, लरकेनी के लिए घनश्याम सिंह ओट्टी, मेढूका के लिए आर एस मरपच्ची और धान उपार्जन केन्द्र निमधा के लिए विनय कैवर्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!