LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जिले के कर्मचारियों का संगीत व काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी को डाइट पेंड्रा में 

जिले के कर्मचारियों का संगीत व काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी को डाइट पेंड्रा में

पेंड्रा/समस्त कर्मचारी संगठन एवं कर्मचारी प्रतिभा मंच जीपीएम के तत्वाधान में गौरेला पेंड्रा मरवाही के समस्त विभागों के कर्मचारियों की गायन व काव्यपाठ प्रतिभा को मंच देने के लिए वाइस ऑफ जीपीएम आयोजन 5 जनवरी को डाइट पेंड्रा में 10:30 बजे से किया जायेगा इस आयोजन में प्रतिभा मंच के सदस्यों ने प्रशासनिक अनुमति भी प्राप्त कर ली है एवं जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता तथा प्रेस क्लब जीपीएम को सूचना सह आमंत्रण भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में जिले के अंतर्गत समस्त विभाग के लगभग 60 प्रतिभावान प्रतिभागियों ने आयोजक मंडल के पास अपना पंजीयन कराया है और कार्यक्रम के नियम शर्तों के बारे में अवगत हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता में नियमित कर्मचारी अधिकारी के अलावा संविदा कर्मचारी भी भाग लिए हैं।कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजक मंडल द्वारा रुपरेखा तैयार कर अलग अलग दायित्व भी प्रदान किये गये हैं।प्रतिभा मंच के सदस्यों ने कहा है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और जिले के कर्मचारियों की प्रतिभाओं से परिचित होना है।इस कार्यक्रम के आयोजक समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारियोंं के संगठन हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बेलगहना होली क्रॉस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह
बेलगहना होली क्रॉस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह
August 15, 2026
बेलगहना होली क्रॉस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सन 2025 नव वर्ष के आगमन पर इस आयोजन को जिले में एक अच्छे पहल के रूप में देखा जा रहा है।मंच के सदस्यों ने सीजन वन के इस कार्यक्रम में जिले के समस्त कर्मचारियों-अधिकारियों को शामिल होने हेतु निवेदन किया है

ये खबर भी पढ़ें…
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
August 16, 2026
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक आईटीआई में प्रवेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!