LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षा विभाग का स्पष्ट संदेश — पोड़ीउपरोड़ा में बीईओ दयाल की नियुक्ति वैध और वरिष्ठता के अनुरूप

शिक्षा विभाग का स्पष्ट संदेश — पोड़ीउपरोड़ा में बीईओ दयाल की नियुक्ति वैध और वरिष्ठता के अनुरूप

कोरबा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पद पर हाल ही में पौड़ी उपरोड़ा में पदस्थ श्री के.आर. दयाल को लेकर फैलाई जा रही विवाद की खबरों पर स्थिति साफ हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस पदस्थापना में किसी भी प्रकार की अनियमितता या विवाद नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, विभाग के ही एक अधिकारी, जिनका मूल पद सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (एबीईओ) है, ने व्यक्तिगत स्वार्थवश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। लेकिन सत्य यह है कि शासन द्वारा 30 अप्रैल 2025 को आदेश क्रमांक एफ 1-108/2024/20-4 के तहत श्री के.आर. दयाल को प्राचार्य के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। हाईकोर्ट से इस मामले में ट्राइबल विभाग या पदस्थापना आदेश पर किसी प्रकार का स्थगन (स्टे) नहीं है।

पद और वेतनमान के मामले में भी श्री दयाल वरिष्ठ हैं। एबीईओ का वेतनमान 4,400 ग्रेड पे है, जबकि श्री दयाल का वेतनमान 15,600–39,100 के साथ 6,600 ग्रेड पे एवं लेवल-13 है। इससे पूर्व वे मरवाही में दो वर्षों तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं, जहाँ शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनके कार्य की आज भी प्रशंसा की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री दयाल के अनुभव, कार्यकुशलता और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान को देखते हुए विभागीय सूत्र इसे पौड़ी उपरोड़ा के लिए एक अच्छी पहल मान रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!