LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शासकीय कर्मचारी प्रतिभा मंच के द्वारा LITTLE CHAMPS गायन प्रतियोगिता – पंजीयन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

शासकीय कर्मचारी प्रतिभा मंच के द्वारा LITTLE CHAMPS गायन प्रतियोगिता – पंजीयन की अंतिम तिथि 16 अगस्त

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के प्रतिभाशाली बच्चों को गायन और संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। शासकीय कर्मचारी प्रतिभा मंच के तत्वावधान में “LITTLE CHAMPS” गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 6 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

आयोजन समिति के अनुसार 17 अगस्त रविवार को डाइट पेंड्रा में दोपहर 1 बजे से ऑडिशन होगा, जिसमें संगीत की जानकारी रखने वाले निर्णायक मंडल द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया है—6 से 14 वर्ष के बच्चों को जूनियर और 15 से 20 वर्ष के बच्चों को सीनियर कैटेगरी में रखा गया है। चयन प्रक्रिया के बाद प्रत्येक श्रेणी से 12-12 बच्चों का चयन किया जाएगा, यानी कुल 24 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचेंगे। फाइनल मुकाबला 24 अगस्त रविवार को असेंबली हॉल पेंड्रा में आयोजित होगा, जहां चयनित प्रतिभागियों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में यह पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें गायन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बच्चों को एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है। इससे पहले कर्मचारी प्रतिभा मंच द्वारा नव वर्ष के अवसर पर “वॉइस ऑफ जीपीएम” का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिसमें जिले भर के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इस बार मंच का उद्देश्य है कि जिले के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले, जिससे वे अपने पालक, गांव, जिला और राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

विशेष बात यह है कि आयोजन समिति ऐसे पांच प्रतिभाशाली बच्चों को भी अवसर देगी, जिन्होंने किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ दी है और जीवन यापन के लिए कार्यरत हैं। समिति ने जिले के समस्त शासकीय व निजी स्कूलों के शिक्षक-प्राचार्यों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, पालकों और संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने आसपास के गायन और शास्त्रीय संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त जानकारी कर्मचारी प्रतिभा मंच के सदस्य एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सचिव पीयूष गुप्ता ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!