LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : बंशीताल संकुल स्रोत केंद्र वर्षों से बंद, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल..? मरवाही विकासखंड में CAC की भूमिका पर संदेह,

मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : बंशीताल संकुल अंतर्गत संचालित संकुल स्रोत केंद्र (Cluster Resource Centre) बीते 2-3 वर्षों से पूर्णतः बंद पड़ा है। शिक्षा के क्षेत्र में संकुल स्तर पर आयोजित की जाने वाली नियमित बैठकों, शिक्षक प्रशिक्षण, सामग्री वितरण तथा शैक्षणिक मार्गदर्शन की पूरी प्रक्रिया इस केंद्र के ठप होने से बुरी तरह प्रभावित हो रही है।स्थानीय सूत्रों की मानें तो न तो संकुल समन्वयक (CAC) द्वारा किसी प्रकार की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं, और न ही विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकों या अन्य शिक्षण सामग्री का कोई समुचित वितरण किया जा रहा है।

मीटिंग होता कहाँ हैं….?

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि संकुल भवन बंद पड़ा है, तो संकुल स्तरीय मीटिंगें आखिर आयोजित कहाँ की जा रही हैं? क्या वाकई कोई बैठक हो भी रही है, या फिर इनका केवल कागजी संचालन ही किया जा रहा है?

छात्र-छात्राएं हो रहे हैं प्रभावित

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संकुल केंद्रों का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय पर शिक्षण सामग्री, शिक्षकों को प्रशिक्षण और प्रशासन को निगरानी में सहयोग देना होता है। लेकिन जब खुद ही यह केंद्र वर्षों से बंद पड़ा हो, तो शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है।स्थानीय ग्रामीणों व शिक्षकों का कहना है कि कई बार समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

CAC भीमसेन की भूमिका पर सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संकुल के संकुल समन्वयक श्री भीमसेन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि केंद्र की बिल्डिंग वर्षों से अनुपयोगी पड़ी है, फिर भी हर साल संकुल मद से मिलने वाली राशि का उपयोग कैसे और कहाँ किया गया, यह स्पष्ट नहीं है।शिक्षा विभाग की पारदर्शिता पर भी इस पूरे मामले में संदेह पैदा हो रहा है। क्या विभाग की नजरों से यह सब छुपा हुआ है, या फिर जानबूझकर नजरअंदाजी की जा रही है?

जांच व कार्रवाई की मांग

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, शिक्षक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि संकुल समन्वयक की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, संकुल भवन की मरम्मत एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को उनका शिक्षाधिकार सही रूप में मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!