LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ACB का महिला थाने पर छापा, रीडर कक्ष की अलमारी में मिले 4 लाख से अधिक रुपये,

ACB का महिला थाने पर छापा, रीडर कक्ष की अलमारी में मिले 4 लाख से अधिक रुपये,

पुलिस क्वार्टर से 1.17 लाख बरामद

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
May 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर/MCB:-भरतपुर में एसीबी का महिला थाने पर छापा. रीडर कक्ष की अलमारी में मिले 4 लाख 54,700 रुपये. पुलिस क्वार्टर से 1.17 लाख बरामद.

भरतपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भरतपुर की टीम ने मंगलवार शाम को महिला थाने पर छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान थाने के रीडर कक्षा की अलमारी से 15 अलग-अलग बंडल में कुल 4 लाख 54,700 रुपये की राशि बरामद की गई. इसके अलावा एसीबी टीम ने पुलिस क्वार्टरों से भी 1.17 लाख रुपये की राशि बरामद की है. राशि के सभी 15 बंडलों पर अलग-अलग अंक लिखे हुए थे, जो कि संभवतः अलग-अलग मुकदमों की संख्या थी. फिलहाल, एसीबी टीम की कार्रवाई जारी है.एसीबी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली कि थानाधिकारी भंवर सिंह और रीडर जय सिंह द्वारा अनुसंधान में भ्रष्टाचार कर मोटी रकम ऐंठी गई है, जो कि थाने की अलमारी में रखी है. इसके बाद थाने की अलमारी और थानाधिकारी के क्वार्टर से जब्त की गई संदिग्ध राशि 5 लाख 71 हजार 700 रुपये के संबंध में दोनों से पूछा गया, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. जिस पर संदिग्ध पाई गई रकम को जब्त कर एसएचओ भंवर सिंह और रीडर समेत थाना स्टाफ से पूछताछ की जा रही है.।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान
May 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!