LIVE UPDATE
रायपुरझमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीती

यातायात विभाग की लापरवाही, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत — ड्राइवर फरार

यातायात विभाग की लापरवाही, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत — ड्राइवर फरार

गौरेला-पेंड्रा- मुख्य मार्ग पर कल शाम रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सेमरा तिराहा, महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में 29 वर्षीय युवक उस्माउल की मौके पर ही मौत हो गई, जो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था और सेमरा में किराए के मकान में रहकर फेरी का काम करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं*
पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं*
May 9, 2026
*पश्चिम बंगाल में विकास के नए युग की शुरुआत: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के चलते गौरेला-सेमरा-पेंड्रा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।

लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर क्या यह हादसा यातायात विभाग की लापरवाही का नतीजा है….?
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रैफिक व्यवस्था पर समय रहते ध्यान दिया जाता तो शायद यह जान बच सकती थी। कलेक्ट्रेट कार्यालय वाली रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश आखिर कैसे हो रहा है….?

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका
May 9, 2026
तेंदूपत्ता संग्रह बना जानलेवा! मरवाही के जंगल में वृद्ध महिला पर भालू का हमला, चीख-पुकार से दहला इलाका “जंगल में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यातायात विभाग के कामकाज पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक,
विभाग के _सिद्धार्थ शुक्ला_ सिर्फ रेत उत्खनन करने वालों को टारगेट करने और उनसे अपने “सिस्टम” बनाने में ज्यादा रुचि लेता है, जबकि शहर और मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों की अवैध आवाजाही पर कोई सख्ती नहीं दिखाई देती। नो-एंट्री जोन में भी ट्रक, ट्रेलर और हाईवा खुलेआम दौड़ते हैं और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती रहती हैं।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मगर सवाल अब भी बरकरार है—क्या समय रहते यातायात विभाग सख्ती बरतता तो इस मौत को टाला जा सकता था….?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!