LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

छात्रा के साथ दुष्कर्म में संलिप्तता प्रदर्शित होने पर सहायक शिक्षक को शासकीय सेवा से पदच्युत किया गया

छात्रा के साथ दुष्कर्म में संलिप्तता प्रदर्शित होने पर सहायक शिक्षक को शासकीय सेवा से पदच्युत किया गया

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में पदस्थ संविदा सहायक शिक्षक (विज्ञान) युगल किशोर दिनकर को छात्रा के साथ दुष्कर्म में संलिप्तता प्रदर्शित होने पर शासकीय सेवा से तत्काल पदच्युत/पृथक कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर के अनुमोदन से जारी आदेश में कहा गया है कि सहायक शिक्षक द्वारा संस्था में अध्ययनरत छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने से संबंधित समाचार 19 अप्रैल 2025 को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित किया गया था। तत्पश्चात् कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना दी गई कि सहायक शिक्षक युगल किशोर दिनकर के विरूद्ध थाना मरवाही में विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है एवं विवेचना के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। सहायक शिक्षक का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होना स्पष्ट रूप से पाया गया है। फलस्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 में निहित प्रावधान के अनुसार शासकीय सेवा से तत्काल पदच्युत/पृथक किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!