LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई, CMO और अकाउंटेंट ₹33,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में ACB की बड़ी कार्रवाई, CMO और अकाउंटेंट ₹33,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और अकाउंटेंट को ACB की टीम ने ₹33,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 9, 2026
*सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *संत शिरोमणि सेन जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिल पास करने के नाम पर मांगी जा रही थी घूस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला नगर पालिका के अंतर्गत हुए निर्माण कार्यों से जुड़ा है। आरोपी अधिकारियों द्वारा एक ठेकेदार से रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण के बिल पास करने के एवज में ₹33,000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। ठेकेदार ने इस संबंध में ACB से शिकायत की, जिसके बाद पूरी कार्रवाई की योजना तैयार की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रैप बिछाकर की गई कार्रवाई

ACB की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। जैसे ही आरोपी अधिकारियों ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पूरे नगरपालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेजों की जांच, अन्य मामलों की भी पड़ताल

सूत्रों की मानें तो ACB की टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें भी जब्त की हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में और भी वित्तीय अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। टीम अब यह जांच कर रही है कि क्या इससे पहले भी इसी तरह से रिश्वत लेकर बिल पास किए गए हैं।

आरोपियों को अंबिकापुर ले जाया गया

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए अंबिकापुर लेकर रवाना हो गई है। वहां उनसे विस्तृत पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का संदेश

इस कार्रवाई को प्रशासन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच ACB की इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप है और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए यह एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!