LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

डीएफओ मरवाही की बड़ी कार्रवाई : प्रभारी स्टेनो पद से पुरसोत्तम कश्यप हटाए गए, मड़ना कास्टगार कार्यालय में पदस्थापना

डीएफओ मरवाही की बड़ी कार्रवाई : प्रभारी स्टेनो पद से पुरसोत्तम कश्यप हटाए गए, मड़ना कास्टगार कार्यालय में पदस्थापना

GPM वन मंडल में शिकायतों के बाद तत्काल आदेश, 18 वर्षों से पद का दुरुपयोग करने के आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
September 24, 2026
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित 10 दिनों में जांच रिपोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल में वर्षों से प्रभारी स्टेनो के पद पर जमे पुरसोत्तम कश्यप पर आखिरकार कार्रवाई हो गई है। डीएफओ मरवाही ग्रीष्मी चांद ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें तत्काल स्टेनो के प्रभार से मुक्त कर मड़ना कास्टगार कार्यालय में ड्यूटी हेतु स्थानांतरित किया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, पुरसोत्तम कश्यप का मूल पद वायरलेस ऑपरेटर है, किंतु वे पिछले 18 वर्षों से प्रभारी स्टेनो के पद पर कार्यरत थे। इस अवधि में कथित रूप से पद का दुरुपयोग, अनियमितताएँ और अधिक संपत्ति अर्जित करने जैसी शिकायतें लगातार वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
September 24, 2026
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप बच्चों से पानी भरवाने और बाथरूम साफ कराने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पद पर रहते हुए उन्होंने एसडीओ स्तर का शासकीय मकान अपने नाम आवंटित करा लिया था जिसमें वे आज भी निवासरत हैं। इसके अलावा अपने पुत्र और साले को भी वन कॉलोनी में बिना आदेश शासकीय मकान उपलब्ध कराने के आरोपों की पुष्टि विभाग के अभिलेखों में दर्ज है। इन सब शिकायतों के आधार पर लंबे समय से लंबित कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए डीएफओ ने निर्णायक कदम उठाया। डीएफओ ग्रीष्मी चांद के इस आदेश को विभाग के कई अधिकारियों ने आवश्यक और समयोचित बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना
September 24, 2026
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना प्राकृतिक रंगों से विद्यार्थियों ने सजाई रंगोलियां, विकसित भारत 2047...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!