LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोटा सबडिवीज़न में बीट प्रणाली सशक्त करने ग्राम कोटवारों का सम्मेलन आयोजित

जीशान अंसारी की रिपोर्ट कोटा। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में कोटा सबडिवीज़न में दिनांक 7 फरवरी 2026 को कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में थाना रतनपुर, कोटा एवं बेलगहना क्षेत्र के लगभग 60 से 70 ग्राम कोटवार उपस्थित रहे। सम्मेलन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी श्रीमती नूपुर उपाध्याय द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण, नशा विरोधी अभियान, सायबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता, गांवों में बाहरी एवं आवारा घुमक्कड़ गिरोहों (डेरावालों) की जानकारी एकत्र करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में ग्राम कोटवारों की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा कोटवारों को गांवों में अपरिचित व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा समय रहते पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस बीट सिस्टम के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय बीट पुलिस से नियमित संपर्क एवं आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर पुलिस की पकड़ को मजबूत करना एवं संभावित अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!