LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

रक्तदान सबसे बड़ा महादान”— बेलगहना शिविर में विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया रक्तदाताओं का सम्मान

बेलगहना में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर, 52 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बिलासपुर/बेलगहना। पुराने तहसील चौक, बेलगहना में रविवार को विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 52 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अब तक 34 बार रक्तदान कर चुके हैं और सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा के लिए एसी बस की व्यवस्था की गई थी। रक्तदान के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड ग्रुप, वजन और हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस ग्रामीण संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण-पत्र एवं हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए, क्योंकि उनका यह योगदान किसी अनजान व्यक्ति की जान बचा सकता है।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हों और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!