LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

AICC की बड़ी घोषणा—गजमति भानु के हाथों सौंपी गई GPM कांग्रेस की बागडोर, जिले में महिला नेतृत्व के लिए ऐतिहासिक क्षण

AICC की बड़ी घोषणा—गजमति भानु के हाथों सौंपी गई GPM कांग्रेस की बागडोर, जिले में महिला नेतृत्व के लिए ऐतिहासिक क्षण___

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक बदलाव को लेकर कई महीनों से चल रहा इंतजार आखिरकार शुक्रवार देर शाम खत्म हो गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के 41 जिलों के नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, जिसमें गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (GPM) जिले की कमान गजमति भानु को सौंपी गई है।
यह नियुक्ति इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि पहली बार GPM जिले में किसी महिला नेता को कांग्रेस जिला अध्यक्ष का दायित्व मिला है। इससे जिले में महिला नेतृत्व को मजबूती मिलने के साथ-साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना
September 30, 2026
ढाई साल पहले ही कांग्रेस में CM फेस की चर्चा तेज! बैज ने गिनाए चार नाम, BJP ने साधा निशाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से संगठनात्मक फेरबदल को लेकर लगातार चर्चाएँ चल रही थीं, और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नए अध्यक्ष को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। वहीं सूची जारी होते ही इन अटकलों पर विराम लग गया है।

गजमति भानु की नियुक्ति को कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर के निर्देश पर, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही
September 30, 2026
लापरवाही बर्दाश्त नहीं,व्याख्याता पायल कौशले, पर गिरी गाज,जिला कलेक्टर का कड़ा ऐक्शन  कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नियुक्ति के बाद से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि गजमति भानु बहुत जल्द संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के लिए रणनीति पर काम शुरू करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!