LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंप्रदेशराजनीतीरायपुर

देवांगन समाज ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को दिये अपना समर्थन, सौंपे पत्र।

कोरबा। जिला देवांगन समाज ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को अपना पूरा समर्थन दिया है, इस बाबत समाज ने अपना समर्थन पत्र प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को सौंपा। देवांगन समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन की उपस्थिति में समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश देवांगन समाज के अधिक संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा के कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को समर्थन पत्र सौंपा। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष और पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जनप्रतिनिधि के रुप में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले प्रखर नेत्री को कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। सुश्री सरोज पांडेय के जीतने के बाद कोरबा लोकसभा की आवाज प्रबलता से दिल्ली में पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर!
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर!
October 7, 2026
700 बच्चों का स्कूल, व्यवस्था के नाम पर सिर्फ एक भृत्य और एक स्वीपर! चार साल से अंग्रेजी माध्यम चल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!