LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद

कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में लूटी गई चांदी खरीदने वाले आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक इस चर्चित हत्याकांड में कुल 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
July 10, 2026
*सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण* *मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि 26 मई 2026 को कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग स्वयं घटनास्थल पहुंचे थे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मनीष मंडल ने लूटी गई चांदी के आभूषण झारखंड के मोहनपुर निवासी विजय पोद्दार को बेच दिए थे।प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम बिहार और झारखंड रवाना हुई। टीम ने झारखंड के घाघरा मोड़, मोहनपुर क्षेत्र से विजय पोद्दार (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गलाई गई चांदी के जेवरात 957 ग्राम तथा तीन जोड़ी चांदी की पायल 194 ग्राम सहित कुल 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। झारखंड से गिरफ्तार आरोपी,विजय पोद्दार, पिता मोहन पोद्दार, उम्र 27 वर्ष, निवासी घाघरा मोड़, मोहनपुर, झारखंड,पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

ये खबर भी पढ़ें…
अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश” : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर
अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश” : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर
July 10, 2026
"अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश" : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. खुशीराम साहू, निवासी बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर2. राजाराम साहू, निवासी बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर 3. गया प्रसाद रजक, निवासी करौंदानार, देवरीखुर्द, चौकी कोटमीकला, थाना पेंड्रा4. मनीष मंडल उर्फ राहुल, निवासी विजयनगर, जिला बांका (बिहार)5. सुजीत कुमार उर्फ सरगुन कुमार उर्फ राजू दास, निवासी कठचातर, थाना रजौन, जिला बांका (बिहार)6. संतोष कुमार दास, निवासी कोरियाना, जिला गोड्डा (झारखंड)7. श्रेयांश शुक्ला, निवासी बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा

पुलिस के अनुसार मामले में आगे भी जांच जारी है और लूटे गए अन्य सामान तथा अपराध से जुड़े अतिरिक्त तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इस अंधे कत्ल और लूटकांड का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
July 10, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :- कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!