LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू एवं प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

हिन्दुआना सूर्य राष्ट्रवीर दुर्गादास जी का 386 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनायी जायेगी।उक्त कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुये राठौर क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय मंत्री बृजलालसिंह राठौर ने बताया की 13 अगस्त,मंगलवार को गौरेला के मरही माता मंदिर से दोपहर 12 बजे शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो गुरुकुल स्टेडियम में पहुंचेगी जहाँ दोपहर दो बजे मंचीय कार्यक्रम होंगे।राठौर क्षत्रिय समाज नर्मदांचल एवं सनातनी हिन्दू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची,विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा,भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश शुक्ला विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक बृजलालसिंह राठौर ने सभी सनातनी हिंदुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम सफल करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!