LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया”

“56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके ठीक बाद लाखों रुपये के जेवर गायब होने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बगरार गांव का है, जहां रहने वाली इंदिरा देवी राय की 20 अप्रैल की सुबह अचानक मौत हो गई। शुरुआत में इसे उम्र और बीमारी से हुई सामान्य मौत मान लिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए परिजनों ने बिना देर किए उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन यहीं से कहानी में ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया।

अगले ही दिन, 21 अप्रैल को जब घर की तलाशी ली गई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से एक सूटकेस और एक पेटी गायब थी, जिनमें पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे। अनुमानित कीमत करीब साढ़े 56 लाख रुपये बताई जा रही है। खोजबीन के दौरान ये दोनों सामान घर से कुछ ही दूरी पर खाली हालत में लावारिश मिले। इससे साफ हो गया कि यह कोई मामूली चोरी नहीं, बल्कि सुनियोजित वारदात हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि क्या महिला की मौत स्वाभाविक थी या फिर इस बड़ी चोरी से जुड़ी कोई गहरी साजिश? क्या पहले हत्या हुई और फिर सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया? या फिर किसी करीबी ने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया?

मृतका के भतीजे मनीष राय ने मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड को जांच में लगाया गया है। वहीं 80 वर्षीय पति दुलीचंद राय से भी पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह महज चोरी है या फिर हत्या के पीछे छिपा बड़ा राज? क्या किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका है? और सबसे अहम—क्या बुजुर्ग महिला की मौत एक साजिश का हिस्सा थी?

“56 लाख के जेवर गायब, पहले मौत फिर खुला राज, मरवाही में रहस्य गहराया”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके ठीक बाद लाखों रुपये के जेवर गायब होने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बगरार गांव का है, जहां रहने वाली इंदिरा देवी राय की 20 अप्रैल की सुबह अचानक मौत हो गई। शुरुआत में इसे उम्र और बीमारी से हुई सामान्य मौत मान लिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए परिजनों ने बिना देर किए उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन यहीं से कहानी में ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला खड़ा किया।
अगले ही दिन, 21 अप्रैल को जब घर की तलाशी ली गई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से एक सूटकेस और एक पेटी गायब थी, जिनमें पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे। अनुमानित कीमत करीब साढ़े 56 लाख रुपये बताई जा रही है। खोजबीन के दौरान ये दोनों सामान घर से कुछ ही दूरी पर खाली हालत में लावारिश मिले। इससे साफ हो गया कि यह कोई मामूली चोरी नहीं, बल्कि सुनियोजित वारदात हो सकती है।
सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि क्या महिला की मौत स्वाभाविक थी या फिर इस बड़ी चोरी से जुड़ी कोई गहरी साजिश? क्या पहले हत्या हुई और फिर सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया गया? या फिर किसी करीबी ने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया?
मृतका के भतीजे मनीष राय ने मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड को जांच में लगाया गया है। वहीं 80 वर्षीय पति दुलीचंद राय से भी पूछताछ की जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—
क्या यह महज चोरी है या फिर हत्या के पीछे छिपा बड़ा राज?
क्या किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका है?
और सबसे अहम—क्या बुजुर्ग महिला की मौत एक साजिश का हिस्सा थी?

Back to top button
error: Content is protected !!