LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कलेक्टर का ‘एक्शन मोड’! DEO-BEO का वेतन रोकने के आदेश, लापरवाह अफसरों में हड़कंप

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन! DEO-BEO का वेतन रोकने के निर्देश, समाज कल्याण के उप संचालक भी कार्रवाई की जद में

टीएल प्रकरणों में ढिलाई पर फूटा कलेक्टर का गुस्सा, CMO पाली और छुरी को नोटिस, सरकारी जमीन पर पीएम आवास निर्माण रोकने के सख्त आदेश।

कोरबा। समय-सीमा (टीएल) प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और पाली के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को नोटिस जारी करने के साथ उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, नशा मुक्ति अभियान में अपेक्षित रुचि नहीं लेने पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में कलेक्टर ने पाली और छुरी नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) को भी टीएल प्रकरणों में लापरवाही के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासकीय भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन पर आवास बनाया जा रहा है तो उसे तुरंत रोका जाए और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय, जनपद पंचायत और जल संसाधन विभाग को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य शासकीय संरचनाओं की तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि समय पर मरम्मत कार्य शुरू हो सके।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय स्वास्थ्य सेवाएं, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण, विद्युतीकरण, अपार आईडी, जन्म प्रमाण-पत्र, कृमिनाशक अभियान, राजस्व प्रकरणों, मसाहती ग्रामों के सर्वे और एग्रीस्टैक बकेट क्लेम जैसे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने दो टूक कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यक होने पर कठोर प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!