LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिले में कांग्रेस का हल्ला बोल – यूरिया खाद की कमी, जुआ-सट्टा व मंत्री के दुर्व्यवहार पर सौंपा ज्ञापन, मंत्री का पुतला दहन

जिले में कांग्रेस का हल्ला बोल – यूरिया खाद की कमी, जुआ-सट्टा व मंत्री के दुर्व्यवहार पर सौंपा ज्ञापन, मंत्री का पुतला दहन

पेंड्रा, 09 सितंबर/गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में कांग्रेस ने एक साथ कई गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार व प्रशासन पर निशाना साधा। यूरिया खाद की लगातार कमी, जुआ-सट्टा के बढ़ते कारोबार और राज्य के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप द्वारा एक शासकीय कर्मचारी से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन कर कड़ी नाराजगी जताई।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों के हित में खाद उपलब्ध कराने की मांग…

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले में यूरिया खाद की भारी किल्लत है। समय पर खाद नहीं मिलने से धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसान पहले से महंगे डीजल, खाद-बीज के बोझ से दबे हैं, अब कालाबाज़ारी और कृत्रिम संकट से वे दोहरी मार झेल रहे हैं। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति की जाए, अन्यथा किसान आंदोलन तेज होगा।

जुआ-सट्टा पर रोक लगाने की चेतावनी……

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेसजनों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जिले में खुलेआम जुआ-सट्टा संचालित हो रहा है। इससे न सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि समाज का ताना-बाना भी बिगड़ रहा है। इस पर रोकथाम के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। यदि तय समय-सीमा तक प्रशासन ने कठोर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेसजनों ने जिले में उग्र चक्काजाम आंदोलन की चेतावनी दी।

मंत्री पर मारपीट का आरोप, पुतला दहन…

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केदार कश्यप मंत्री द्वारा कर्मचारी से किए गए कथित दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना को शर्मनाक बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक मर्यादा और संवैधानिक जिम्मेदारी का उल्लंघन है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन किया और मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखीं:…

# जिले में यूरिया खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

# जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।

# मंत्री द्वारा कर्मचारी से किए गए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर उचित दंड दिया जाए।

कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा……

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। यदि प्रशासन ने किसानों, युवाओं और कर्मचारियों से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में सड़क पर उतरकर जनहित में और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

Back to top button
error: Content is protected !!