LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

अंधकार पर प्रकाश का पर्व — आलोक शुक्ला ने प्रदेशवासियों को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं। 

मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।(खबरो का राजा) : प्रकाश और खुशियों का पावन पर्व दीपावली की त्यौहार आते ही पूरे प्रदेश में उल्लास और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर आलोक शुक्ला प्रदेश सचिव शिक्षक कांग्रेस ने प्रदेशवासियों सहित जिले के समस्त नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली केवल रोशनी और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। शुक्ला ने कहा कि दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे इस पर्व को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं, कम से कम पटाखे जलाएं और जरूरतमंदों की सहायता कर उनके जीवन में भी खुशियां फैलाएं।प्रदेश सचिव आलोक शुक्ला ने आगे कहा कि दीपावली का पर्व हमें यह भी सिखाता है कि समाज में हर व्यक्ति एक दीपक की तरह है, जो अपने आसपास के अंधकार को दूर कर सकता है। उन्होंने सभी से आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने का आग्रह किया।अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के घरों में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षक साथियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को दीपावली के साथ-साथ गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी मंगलकामनाएं दीं। अंत में शुक्ला ने यह भी कहा कि प्रदेश की उन्नति और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति तभी संभव है जब हम सब मिलकर ईमानदारी और समर्पण की भावना से कार्य करें। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
August 16, 2026
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक आईटीआई में प्रवेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!