LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही को मिली बड़ी सौगात: 12 यूनिट SNCU शुरू, अब नवजातों को मिलेगा बेहतर इलाज

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही को मिली बड़ी सौगात: 12 यूनिट SNCU शुरू, अब नवजातों को मिलेगा बेहतर इलाज

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जिला अस्पताल में 12 यूनिट के अत्याधुनिक SNCU (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची तथा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह SNCU यूनिट जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 1145 हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष निगरानी और देखभाल की जा रही है। अब इस नई सुविधा के शुरू होने से समय से पहले जन्म लेने वाले या कम वजन वाले नवजात शिशुओं को बेहतर और उन्नत उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले गंभीर स्थिति वाले नवजातों को बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की समस्या आती थी। लेकिन अब जिले में ही अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के साथ नवजातों का उपचार संभव होगा, जिससे शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
इस दौरान अस्पताल परिसर में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही, जिन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जिले के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
27 लाख का राजस्व हानि, नियमों की अनदेखी उजागर… फिर भी कार्रवाई लंबित, क्या सिस्टम खुद बचा रहा दोषियों को?
27 लाख का राजस्व हानि, नियमों की अनदेखी उजागर… फिर भी कार्रवाई लंबित, क्या सिस्टम खुद बचा रहा दोषियों को?
April 12, 2026
27 लाख का नुकसान, नियमों की अनदेखी उजागर… फिर भी कार्रवाई लंबित, क्या सिस्टम खुद बचा रहा दोषियों को? गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।जनपद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!