LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला की बेटी रिद्धि गुप्ता बनीं सिविल जज, महाराष्ट्र में हासिल किया 20 वां रैंक

गौरेला की बेटी रिद्धि गुप्ता बनीं सिविल जज, महाराष्ट्र में हासिल किया 20 वां रैंक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है कि गौरेला निवासी रिद्धि गुप्ता ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सिविल जज के पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे कसौधन वैश्य समाज का नाम रोशन किया है। महाराष्ट्र सिविल जज परीक्षा में रिद्धि ने 20वां रैंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है।
रिद्धि गुप्ता, सलिल गुप्ता और आशा गुप्ता की पुत्री हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता ने समाज की अन्य युवतियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
रिद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का संघर्ष और सहयोग सबसे बड़ा आधार रहा है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा से लेकर सिविल जज बनने तक के सफर में उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया, इसलिए यह जीत उनकी भी है।

ये खबर भी पढ़ें…
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
May 27, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) : वन विभाग में बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस उपलब्धि पर कसौधन वैश्य गुप्ता समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के संरक्षक संजय गुप्ता और जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित समाज के सभी सदस्यों ने रिद्धि गुप्ता और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिद्धि गुप्ता की यह सफलता न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
May 27, 2026
“जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!