LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

सुशासन तिहार शिविर मे आम जनता बेहाल: पानी के लिए नहीं मिले गिलास-डिस्पोजल, VIP को मिली बंद बॉटल और पानी पाउच सुविधा, तेंदुपत्ता सीजन मे फीका पड़ा आयोजन

मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा : कोरबा जिले के पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरा में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर में अपेक्षित भीड़ देखने को नहीं मिली। क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य चलने के कारण शिविर लगभग फेल नजर आया। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच प्रशासन ने पानी टैंकर की व्यवस्था तो की, लेकिन आम लोगों के लिए गिलास या डिस्पोजल तक उपलब्ध नहीं कराया। वहीं वीआईपी लोगों के लिए पानी पाउच और बोतलबंद पानी की अलग व्यवस्था दिखाई दी। ऐसे में लोगों ने सवाल उठाया कि जब मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल पा रही हैं, तो प्रशासन आम जनता की समस्याओं का समाधान आखिर कैसे करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!