LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही —: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि स्नातक अधिकारी संघ ने सौंपा ज्ञापन। 

मिथलेश आयम/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :— छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ द्वारा प्रांतीय आह्वान पर आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय कृषि मंत्री के नाम 9 सूत्रीय लंबित मांगों के संबंध में एस.डी.एम./तहसीलदार मरवाही को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन संघ के प्रान्ताध्यक्ष  लिकेश कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष संतोष चंद्रा के द्वारा सौंपा गया। संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक लंबित मांगों की पूर्ति नहीं की जाती, तब तक प्रदेश के सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी बिना संसाधन भत्ता के किसी भी प्रकार के ऑनलाइन कार्य का संचालन नहीं करेंगे और ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।

संघ की 9 सूत्रीय प्रमुख मांगें :—

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों को संसाधन भत्ता प्रदाय किया जाए।

2. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को शासकीय सेवक घोषित करते हुए गजेटेड अधिकारी का दर्जा प्रदान किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. पदोन्नति (Promotion) की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।

4. पदस्थापना में स्थानांतरण नीति लागू कर न्यायसंगत व्यवस्था की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5. समान कार्य हेतु समान वेतनमान लागू किया जाए।

6. विभागीय कार्य हेतु पर्याप्त संसाधन एवं तकनीकी साधन उपलब्ध कराए जाएं।

7. विभागीय योजनाओं के ऑनलाइन कार्य हेतु अलग आईटी/डेटा ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए।

8. सेवाओं में स्थिरता एवं सुरक्षा हेतु सेवा शर्तों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए।

9. लम्बित वेतनमान, भत्ते एवं अन्य वित्तीय दायित्वों का त्वरित निराकरण किया जाए।

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान संघ के अन्य सदस्य :—

राकेश राठौर, घनश्याम ओट्टी, खेमेश्वर सोनी, जय सिंह पैंकरा, सनत साहू, प्रांजल ताम्रकार, विनय केवट, शेख इरफ़ान, उपस्थित रहे। साथ ही उद्यान विभाग से RHEO श्री नरेंद्र केवट एवं श्री निर्मल श्रीवास ने भी संघ को समर्थन प्रदान किया।

Back to top button
error: Content is protected !!