LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

निर्माण कार्यों में की जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

निर्माण कार्यों में की जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

सौरभ साहू…सूरजपुर। सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत भैयाथान की ग्राम पंचायत सलका में सरकार विकास को लेकर भले ही लाखों रुपए योजनाओं के नाम पर खर्च कर रही हो लेकिन जमीनी हकीकत यही है की लाखों रुपए की राशि से किए जा रहे निर्माण कार्यों में जमकर बंदरबांट हो रहा है और निर्माण एंजेसियों द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा है। योजनाएं कागजों पर तो तैयार की जाती हैं, लेकिन जब धरातल पर उतरती है तो पूरी की पूरी पानी में बह जाती हैं। इसका ताजा उदाहरण सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका में देखा जा सकता है और सही मायने में वर्तमान के 4 सालों का जांच कराया जाए तो पंचायत एजेंसी के द्वारा कराए गए कार्यों में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है। लेकिन बात ये आता है कि इन भ्रष्टाचारों का खुलासा करेगा कौन जांच कराएगा कौन जहां जनपद पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक के बड़े बड़े अधिकारियों की साठ गांठ है और इस भ्रष्टाचार में सबके हाथों को गर्म कराया गया है जहां नाली निर्माण कार्य, डबरी निर्माण कार्य, कुआ निर्माण कार्य, ट्यूबल खनन कार्यों में जम कर भ्रष्टचार सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ साथ उच्च अधिकारियों के सहयोग से किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


मामला जनपद पंचायत भैयाथान के ग्राम पंचायत सलका में जहां नाली निर्माण में भारी लापरवाही बरती बरती गई है। नाली निर्माण के नाम पर लाखो का भ्रष्टाचार किया गया है जहां चंद बोरे सीमेंट ईट से ही नाली निर्माण का काम पूरा करा दिया गया जिसमें सरिया का नामों निशान नहीं है। ग्रामीण बताते हैं कि नाली बनाने के बाद उसमें तराई के लिए आज तक पानी नहीं डाला गया है जो मजबूत कैसे होगा। लाखों का नाली सिर्फ 10 से 15000 रुपए में पूरा कर दिया गया। नाली निर्माण जो अभी से ही टूटना शुरू हो गया है। समझ में नहीं आता उच्च अधिकारी ऐसे घटिया निर्माण कार्यों को पास कैसे कर देते हैं। जहां निर्माण एजेंसी पैसों का आहरण आसानी से कर लेते हैं। क्या ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच, सचिवं और इंजीनियरों द्वारा कराये गये इस नाली निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार करते हुये सरकार की राशि का बंदरबांट किया गया है। क्या अधिकारियों द्वारा मौके स्तर का निरीक्षण नहीं किया जाता है। कमीशन बाजी के चलते बस कार्यालय से ही कागजो की खानापूर्ति कर दिया जाता है।
ग्राम पंचायत में सलका में पंचायत एजेंसी और अन्य माध्यम से जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया फिर वो मनरेगा में हो या फिर कुंआ निर्माण, नाली निर्माण, सीसी रोड़ निर्माण, ट्यूबल खनन कार्य, डबरी निर्माण जैसे कई कार्यों पर भ्रष्टाचार का यह खेल खेला गया है।
ग्राम पंचायत सलका में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर कई शिकायत दर्ज हुआ। कई जांच टीम गठित की गई फिर वो जनपद स्तर से हो या जिला पंचायत स्तर का जांच टीम। जांच टीम तो पहुंचा लेकिन आज तक किसी भी निर्माण कार्य की जांच आज तक पूरा नहीं हुई। सवाल तो ये भी खड़ा होता है की जब जांच टीम ही उसमें सहभागिता सुनिश्चित करें तो जांच कैसे पूरा होगा और भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही कैसे होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!