LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

साईं मंदिर में नकाबपोश बदमाशों ने, सोने-चांदी के मुकुट और नकदी चोरी कर फरार

दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब 7 नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर में घुसकर गार्ड को बंधक बनाया, बेरहमी से पिटाई की और साईं बाबा के सोने-चांदी के मुकुट, चरण पादुका और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। गुरुवार को मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन उससे पहले ही यह वारदात अंजाम दे दी गई।

गार्ड से मारपीट, बेहोशी की हालत में मिला :-

ये खबर भी पढ़ें…
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
October 9, 2026
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए! सांसद भोजराज नाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गार्ड ने पुलिस को बताया कि बदमाश अचानक उसके पास पहुंचे, उसके हाथ-पैर बांध दिए, आंखों पर कपड़ा बांधा और नाक दबाकर सांस रोकने की कोशिश की। इसके बाद डंडे से पिटाई की गई और कुर्सी से गिराकर तीन बार जमीन पर पटका गया। गंभीर मारपीट के बाद वह बेहोश हो गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और इलाज जारी है।

मंदिर में तोड़फोड़, कई ताले टूटे :-

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
October 9, 2026
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों ने गेट का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। गार्ड को काबू में करने के बाद दान पेटी का ताला तोड़ा और नकदी निकाल ली। सोने-चांदी के मुकुट और चरण पादुका भी अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार मंदिर के कई ताले टूटे मिले हैं, दरवाजों को नुकसान पहुंचाया गया है। बड़ी छत्री भी तोड़ी गई, लेकिन भारी होने के कारण आरोपी उसे ले नहीं जा सके। कुछ अन्य सामान ले जाने की भी कोशिश की गई, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

पुलिस-प्रशासन मौके पर, जांच तेज :- 

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भिलाई नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच की गई और मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मंदिर के पीछे स्थित कुछ घरों में भी चोरी की कोशिश या वारदात हुई है। प्रारंभिक जांच में 7 बदमाशों के शामिल होने की पुष्टि हुई है, सभी नकाबपोश थे, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है। यह वारदात भिलाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!