LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम””एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम””

वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम””एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम””

एक शाम GPM के जवानों के नाम,सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में हुआ आयोजन

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा
October 2, 2026
विकसित गांव की कार्ययोजना में ग्रामीणों की भागीदारी, जिले के सभी 163 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभा *विकसित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई वहीं जिले के 35 से अधिक वीर सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया.

गौरेला पेंड्रा मरवाही: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार शाम पेंड्रा स्थित असेम्बली हॉल में ‘एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 35 से अधिक वीर सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया. इस दौरान सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 2, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई : रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 2 अक्टूबर 2026/जिले में खनिजों के अवैध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई*

कार्यक्रम का आयोजन जीपीएम टैलेंट हंट फाउंडेशन द्वारा किया गया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के उन वीर जवानों को सम्मान देना रहा, जिन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में सेवाएं दीं और राष्ट्र की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. कार्यक्रम में शहीद वीर सपूतों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके बलिदान को याद किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन  कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
October 2, 2026
गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं लाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*कई सैनिकों का हुआ सम्मान*

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैनिकों और सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वीर जवानों का उत्साहवर्धन किया. सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत किया.

*देशभक्ति गीत की प्रस्तुति*

इस अवसर पर देशभक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुतियां भी दी गईं. कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. आयोजन में शामिल लोगों ने सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपने दैनिक जीवन का संचालन कर पाते हैं.

आयोजकों ने कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान को केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए. समाज को उनके योगदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए. नई पीढ़ी को सैनिकों के संघर्ष और देश के प्रति समर्पण से परिचित कराने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं.

*सेवानिवृत्त सैनिकों का किया गया शॉल और शील्ड से आत्मीयता पूर्वक सम्मान*

राम भजन,वीर सिंह,उत्तम रजक, रवि मार्को,मोहन प्रसाद,पारितोष सिंह,नारायण प्रसाद,भारत राठौर,प्रणव मरपच्ची,छोटेलाल वाकरे,केवल सिंह,शिव प्रसाद,ज्ञानेंद्र कुमार जायसवाल, बीरेंद्र कुमार जायसवाल, डालमन राठौर, धर्मेन्द्र राठौर,विवेक कुमार जायसवाल,हेमंत मराबी, पंच लाल लहरे,उत्तम सिंह श्याम,महेंद्र सिंह राजपूत, अरविन्द राठौर,हेमंत राठौर,जगदीश साहू,चिंतामणि राठौर,चैन सिंह,सनत कुमार धुर्वे,संजय नागेश,सुनील कुमार माझी,शोएब खान,सूर्यमणि मिश्रा,संजय मार्को,प्रभाकर सिंह सेंगर,जगदीश सिंह रावत, सत्यनारायण साहू सहित जिले के वीर सैनिक सम्मानित किए गए।साथ ही सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।।

*ऑडिशन में चयनित इन लोगों ने दी मनमोहक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां*

शनि श्रीवास्तव,संजय राजपूत,नदीम खान,सत्यनारायण जायसवाल,संतोषप्रजापति,बलराम तिवारी,नीरज चौधरी व डीएवी स्कूल छात्र छात्राएं, गुरुमंत्रा स्कूल छात्र छात्राएं,आशुतोष तिवारी,विनोद कुमार रैदास,सत्यपाल जायसवाल,पिंकी सोनी,सिल्विया गिरी,मोनिका पाण्डेय,संध्या वासुदेव,रमेश जायसवाल,वैष्णवी कैवर्त,यशस्व भारद्वाज,पवन कुमार,रमेश प्रधान, प्रिया बर्मन,प्रदीप वैष्णव,रुपेश गुप्ता, हेमकल्याणी पटेल,रसीद खान,नंदिनीवासुदेव,चित्रलेखा,

ममता श्रीवास,जय सोनी,पंकज जैन सहित आयोजक मंडल के सदस्यों ने गीतों के माध्यम से देशभक्ति भावना का अलख जगाया एवं देश वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

*आयोजक टैलेंट हंट फाउंडेशन के ये हैं मेंबर्स*

आयोजक मंडल के सदस्यों में प्रमुख रूप से शारदा चरण पसारी,श्रीकांत चतुर्वेदी,डॉ.योगेश तिवारी,अवनीश पाण्डेय,पीयूष गुप्ता ने ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित कर जिले का मान बढ़ाया है।

*कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को हुआ सम्मान*

मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची,राकेश जालान,मुकेश दुबे,लालजी यादव,नीरज जैन,राकेश चतुर्वेदी,अशोक शर्मा,सरोज पवार,पत्रकार अखिलेश नामदेव,मुकेश विश्वकर्मा,शरद अग्रवाल,गणेश जायसवाल, डॉ.देवेन्द्र पैकरा,रानी साहिबा,रितेश फरमानिया,जंगबहादुर,विद्या राठौर,रमेश साहू,भारत राय ,विकास त्यागी,ऊषा पवार,आलोक शुक्ला, पत्रकार उज्ज्वल तिवारी,आयुष्मानराकेश शर्मा सहित कई हस्तियों का आयोजक मंडल एवं सहयोगियों ने आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया ।

*कार्यक्रम में सहयोगी इन लोगों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं*

पूजाश्री परिवार पेंड्रा एवं कान्हा स्वीट्स गौरेला,फरमानिया हार्डवेयर,साक्षी स्पोर्ट्स सहित नगर के सोनल ऑटो पार्ट्स,महक कलेक्शन, सेन्ट्रल पॉइंट्स रेस्टोरेंट,तनिष्क टाइल्स, देवेन्द्र अग्निहोत्री,मुन्नू बोरवेल्स,आलोक शुक्ला, चंदर रेडियो,तरुण ज्वेलर्स,पटियाला हाउस, धनवंतरी केमिकल्स, आसमां ट्रेवल्स,राजेश सोनी,कर्मचारी प्रतिभा मंच ने सैनिकों के सम्मान में जिम्मेदारियां निभाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!