LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

नए चौकी प्रभारी व्यान नारायण बनाफर ने संभाला बेलगहना चौकी का प्रभार, शांति व्यवस्था को बताया पहली प्राथमिकता

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/बेलगहना। बेलगहना चौकी में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत नए चौकी प्रभारी के रूप में व्यान नारायण बनाफर ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर निवर्तमान चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने उन्हें चौकी का प्रभार सौंपते हुए क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। पदभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त चौकी प्रभारी व्यान नारायण बनाफर ने कहा कि बेलगहना चौकी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि उनकी समस्याओं को समझकर समय पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदभार ग्रहण करने के दौरान चौकी में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए चौकी प्रभारी का स्वागत किया। इस दौरान श्री बनाफर ने चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए। पदभार ग्रहण करने के बाद नए चौकी प्रभारी क्षेत्र के भ्रमण के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने चौकी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थानों एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नए चौकी प्रभारी के आगमन का स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए चौकी प्रभारी के नेतृत्व में बेलगहना चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता को सुरक्षा एवं न्याय का बेहतर वातावरण प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
​नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट, फर्जी बिलों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका!
​नवाडीह स्कूल में अनुदान राशि की बंदरबांट, फर्जी बिलों के सहारे सरकारी खजाने पर डाका!
June 9, 2026
जीशान अंसारी, बेलगहना/​बिलासपुर : ​शिक्षा के मंदिर को संवारने के लिए सरकार जो पैसा भेजती है, उस पर भ्रष्टाचार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!