LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मानवता शर्मसार: प्रेम प्रसंग के शक में विधवा महिला के साथ अमानवीय कृत्य, गोबर भी पोता गया 

मानवता शर्मसार: प्रेम प्रसंग के शक में विधवा महिला के साथ अमानवीय कृत्य, गोबर भी पोता गया 

गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खोडरी चौकी अंतर्गत रानीझाप गांव में एक विधवा महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया और उसके शरीर पर गोबर तक लगाया गया। इस जघन्य कृत्य से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधवा महिला का एक पहले से विवाहित पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर कथित प्रेमी के परिजनों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार की सीमा पार कर दी। आरोप है कि पहले महिला के घर में घुसकर उसके बाल खींचे गए, मारपीट की गई और फिर उसे जबरन निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। इस दौरान महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और उसके शरीर पर गोबर लगाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों की मदद से पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। पीड़िता की शिकायत पर गौरेला थाना में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रेमी की पत्नी सरोज राठौर, उसका साला मनोज राठौर और पत्नी की बहन यशोदा राठौर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन्हीं लोगों ने मिलकर महिला के घर में घुसकर मारपीट शुरू की और बाद में उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने जैसी अमानवीय हरकत की।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कठोर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!